Saturday, 5 November 2016
Dying Art Of Film Making
Wednesday, 25 May 2016
तन्हाई मेरे साथी
तन्हाइयों से क्या शिकवा करें, जख्म तो हैं मिले महफ़िलो से हमें । रास आये न हम मंजिलो को कभी, रास्तो से मोहब्बत मिली है हमें ।।
तुमको पाने की थी होड़ ऐसी लगी, जैसे सांसो से था वास्ता कुछ तेरा । मुड़ के देखा जो तब ये समझ आया की तुमको पाये न हम खुद को खोते गये ।।
राहतों का समंदर लगा जो कभी, उसकी चाहत में नदियों को छोड़ आये हम । पलकें भीगी रही दिल तड़पता रहा, प्यास भी न बुझी डूबते भी गए ।।
सोहबतों ने मेरी खूब टोका हमें, जा ठहर, सोच, मुड़, लौट आ अब भी तू । हम न सुन ही सके न समझ पाए हम, ना ही तेरे बने न ही घर के रहे ।।
अब तो मंज़र है ये खुद से भी दूर हूँ, खुद को भी इस तरह न मैं मंजूर हु । वक्त ऐसा है बस तन्हाइयां संग है, सारे सपने भी हमसे हैं रूठे हुए ।।
कुंदन विद्यार्थी
प्रॉब्लम
प्रॉब्लम क्या है ? और क्यों है इन जमाने के ठेकेदारों को । समझ नहीं आया आज तक । अरे भई तुम क्यों दूसरे के फट्टे में टांग अड़ा रहे हो । अजीब बात है, नहीं ? बात से ज्यादा तो उनके सवाल अजीब होते हैं । और आदतें तो कहने ही क्या ।
'दीवारों के भी कान होते हैं' वाली कहावत शायद ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर बनायीं हुई है । क्योंकि इनके पास कई कान होते हैं और जहाँ मिला वो अपना एक कान दीवार से चिपका देते हैं । और तो और, इनके पास हवा से बात करने की भी प्रतिभा होती है । घटना हुई पटना में और भाई साब को ये हवाएँ सबसे पहले कानो में जाके गुनगुना देती हैं । इतना ही नहीं, इसके बाद यर भाई साब उनलोगो को भी घटनक्रम का हाल यूँ सुनाएंगे जिनके पास ये अमूल्य प्रतिभा नहीं है । और ऐसे सुनाएंगे जैसे घटनास्थल पर सबसे आगे वाली पंक्ति में खड़े थे ।
बड़े दुबले हो गए हो? क्या कहते हो, बहुत मोठे हो गए हो, जिम विम जाया करो । काम क्या करते हो ? कितना कमा लेते हो ? नहीं नहीं, इस से क्या होता है आजकल, कोई और नौकरी ढूंढ लो यार । इतने दिनों से यहॉ हो, नौकरी छोड़ दी क्या ? तरह तरह के सवाल तो यूँ करेंगे जैसे की आपकी और आपके विवाह की सबसे चिंता इन्हें ही है । लेकिन जब आप सच में किसी प्रॉब्लम में हो तब तो इन्हे आपका नाम तक याद रखना गवारा नहीं होता ।
आपका पता नहीं, किन्तु मुझे ऐसे लोग गाहे बगाहे ही मिल जाते हैं और खूब मिलते हैं । बाकि सब बातें तो चुपचाप बर्दास्त कर लेता हु लेकिन उनका एक सवाल और मेरा दिमाग भिन्ना जाता है के भई करते क्या हो । क्यों भई आप हमे अपना दामाद बनाओगे क्या ? गलती से एक बार मेरे मुह से निकल गया, मैं लिखता हु और उनका जवाब प्रत्याशित था किन्तु फिर भी मुझे बड़ा गुस्सा आया । 'वो तो ठीक है लेकिन एयर क्या करते हो' और तेरे जैसे नर्देश्वरों के सवालो के जवाब देता फिरता हु और क्या, कोई काम थोड़े न है हमे । हम भी नल्ले तुम भी नल्ले , यूँही सवाल जवाब करते रहेंगे और क्या । आखिर मुझे उनको याद दिलाना पड़ता है के वो किसी काम से जा रहे थे ।
आखिर मैं परेशान होकर जब इस पर विचार करने बैठ तो पता चला के इनकी प्रॉब्लम कुछ नहीं है । इनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही यही है के इनकी कोई प्रॉब्लम नहीं है और इस वजह से ये हर चीज में प्रॉब्लम निकालकर अपने इस प्रॉब्लम का सोलुशन निकालने में लगे रहते हैं ।
खैर, मुझे इनसे कोई शिकायत विकायत तो है नहीं । ये हमारा टैलेंट है और वो उनका । और हर तरह के टैलेंटेड आदमी का क़द्र करना हम बाखूबी जानते है ।
Saturday, 23 April 2016
Aamar Paagol Mon
I am not a bengali poet but tried for the first time using the limited knowledge I have of the language.
Paagol aamar mon... bhebe chhilo kono din...
Tumi aami songey songey... premer gaan gaaybo...
Praaner moton gaan.. je kokhono shesh hobe na...
Chirodinei premer pothe... tumi aamar thaakbe...!!
Paagol aamar mon... bhebe chhilo kono din...
Ei juger somosto bishoy... tomar chokhe dekhbo...
Surjo dekhbo ... dekhbo chand... sagarer lohor dekhbo...
Tomar sudhu sopno... amar chokhe thakbe...!!
Paagol aamar mon... bhebe chhilo kono din...
Tomar jonyo megher opare... ek ta shristi korbo...
Shristi jekhane tumi ami aamar duto taara hobe...
Somosto sukho tomader jonyo.... dukho aamar thakbe...
Paagol aamar mon... bhebechhilo kono din...
Paagol aamar mon... bhebe chhilo kono din...!!!
Kundan jha vidyarthy
Monday, 28 December 2015
You Made me learn
Thursday, 10 December 2015
Women - The World
Saturday, 8 August 2015
Broken By You
Friday, 7 August 2015
मन की बातें 5
सा सूरज,
तनहा ही डूबता है ।
फिर भी,
सुबह निकलकर,
रौशन जहाँ करेगा ।। कुंदन ।।
रह रहके,
टीस उठती है,
रह रहके,
दिल तरपता है ।
जब याद,
तेरी आती है,
पलकों से,
लहू बहता है ।। कुंदन ।।
हर शौक,
हर तमन्ना,
तेरी आँखों से,
शुरू होती है ।
तेरी पलकों पे हो,
सुबह मेरी,
तेरी पलकों पे शाम होती है ।। कुंदन ।।
जीवन में,
सिर्फ मैंने,
काले अँधेरे,
देखे हैं ।
अब खौफ का,
ये आलम है,
इस रौशनी से,
डरता हूँ ।। कुंदन ।।
सोचना,
सोचकर फिर,
बताना मुझे ।
मेरे,
पलकों के आसूँ,
समझ पाओगे ??
कह रहे हो,
के मुझको ,
संभालोगे तुम ।
अपने क़दमों ,
से पर क्या ,
संभल पाओगे ??
हवा में बिखरना,
उलझ कर सुलझना ।
तेरी उँगल में,
फसना निकलना ।।
बहुत खूब आता है,
तेरी इन लटों को ।
दिलों पे बिजुल सी,
बनकर बरसना ।। कुंदन ।।
मन की बातें ४
एक परिंदे सा,
नीले आसमां पे,
बेख़ौफ़ होकर,
बादलों से भी ऊपर,
और ऊपर ।
जहां ,
ना सरहदें हैं,
न पाबंदियां,
बस जो है,
वो अपना सा है,
अपना एक पूरा आसमां ।। कुंदन ।।
गर ये खता है,
तो हां,
मैंने कर ली मोहब्बत ।
कर दिया किसी के नाम,
अपना दिल,
अपनी जान और अपनी साँसे ।।
अब तो बस,
मैं इंतज़ार में हूँ,
उनके आने का ।
के वो आए,
मुझे अपनाएँ,
या फिर मुझे सजा दे जुदाई का ।। कुंदन विद्यार्थी ।।
यूं न रूठो ,
इन हवाओ से,
और अपनी मुस्कराहट से ।
मेरी आँखों में देखो,
के मैं,
तेरा खतावार हूँ ।।
चाहे टूट कर,
चाह लो या,
तोड़ जाओ दिल को मेरे ।
के मैं,
तेरा,
तेरे सजा का हकदार हूँ ।। कुंदन विद्यार्थी ।।
तेरा अक्स,
दिल में,
यूँ सजा हुआ है,
के जैसे,
एक मंदिर में,
प्रेम की प्रतिमूर्ति ।
और मैं,
एक पुजारी सा,
तेरे दर पे,
हर सांस में,
तेरा ही नाम,
लिए जा रहा हूँ ।। कुंदन ।।
टूटकर,
इश्क में,
दिल ने चाहा तुझे ।
तुम मगर,
तोड़कर,
फिर इसे चल पड़े ।।
रास्तों से खफा,
इस कदर,
तुम हुए ।
अपने वादों,
से मुंह,
मोड़कर चल दिए ।। कुंदन ।।
मन की बातें 3
टूटता सा चला जाता है,
तुझे देखकर ।
और मेरा मन,
तेरी आँखों के नीले समंदर में,
डूब जाने को मचल उठता है ।
कुछ इस कदर,
ये डूब सा,
जाना चाहता है,
के फिर,
जीना भी तेरी आँखों में,
मरना भी तेरी आँखों में ।। कुंदन ।।
अच्छा लगता है
जब तुम,
मेरे सामने होती हो ।
और निगाहें उठाकर,
कभी मुझे तो कभी,
झुकी पलकों से जमीं को निहारती हो ।।
अच्छा लगता है,
तुम्हारा मुस्कुराना,
और तुम्हारा खिलखिलाना ।
हवा के थपेड़ो से,
तेरे गेसुओं का,
घटाओं की तरह लहराना ।।
अच्छा लगता है,
जब मेरे क़दमों से,
कदम मिलाकर साथ चलती हो ।
और अनजाने ही,
अपनी उंगलियों के कोने से,
मेरी हथेलियाँ छेड़ जाती हो ।।
अच्छा लगता है,
तुम्हारा मुझे,
मेरी गलतियों पे डांटना ।
के दिल करता है,
के हर बार,
गलतियां करता रहूँ ।।
तेरा मुझे सताना,
और फिर,
मुझे मनाना ।
परदे के कोने से,
हल्का सा,
इशारा कर जाना ।।
चुपके से खाबों में आना,
और फिर,
मेरी नींदों को हौले से चुराना ।
फिर प्यारी सी,
थपकियो से,
मुझे सुलाना अच्छा लगता है ।।
ये वादियाँ,
ये नज़ारे,
और ये ख़ामोशी भी ।
तुम हो तो,
सबकुछ,
अच्छा लगता है ।।
कुंदन विद्यार्थी
मन की बातें 2
मेरा हाथ,
चलो उस जहाँ में,
जहां सिर्फ तुम होगी,
और मैं होऊंगा,
और हमारा प्यार होगा,
दरम्यां हमारे ।
जहां तुम कहोगी,
और मैं सुनूंगा,
और मेरी नज़रों में,
सिर्फ और सिर्फ,
तुम्हारा अक्स होगा ।
आओ चलो,
बादलों पे सवार होकर,
चलो बादलों की दुनियाँ में,
जहां बादलों का,
घर बनाकर,
बादलों से ही खेला करेंगे ।। कुंदन
मन की बातें - 1
के तुझे मुझसे मोहब्बत नहीं है,
पर उस से पहले दुआ कर ले,
के मैं बहरा हो जाऊं ।
के मैं अंधा हो जाऊं,
और तू हाथ थाम लेना,
किसी और का,
मेरे सामने ही ।।
तू चाहती अगर है,
के मुझे बुरा ना लगे,
के मैं तुझसे फिर कभी,
अपने प्यार का इजहार न करू ।
तो ए मेरे खुदा,
उठा हाथ,
और कह दे उस खुदा से,
के वो मेरी सांसे आखिरी कर दे ।। कुंदन ।।
The poetry of God
I see some words,
Beautifully carved,
Floating in the air.
Like the poetry of God,
Which the world wants to hear,
Like a very old song,
Still melodious and refreshing.
I see and I try,
To touch it with my fingers,
To feel you,
To sing you.
But Ah!
My hands are shrinking,
Suddenly I am going deaf,
or, it has stopped blowing suddenly?
Kundan Vidyarthy
Monday, 14 April 2014
Love
Love is when you talk to hours and still the conversation is not over. Love is when you sit silently together and still enjoy it. Love is when no matter how angry or sad you are, you feel better together. Its when you can't see the sad face of each other and try every possible way to make each other smile. Love is when no matter how much you quarrel but very next moment you talk it is solved. It is when cry for each other and smile for each other. It is when you quarrel for each other and you protect each other. You enjoy the nonsense talls sometimes and sometimes go serious without a reason. Love is when you look into each others eyes and suddelny forgets to talk. Love is when you feel happiest together and saddest when apart. Love is when you find each others name at the top when stuck in a problem. Love is when you anonymously walks to each other, exchange few words and gets back to your busy schedule. It is when you feel that you can spend your whole life with each other happily. Love is when you share every little thing with each other and feel happy after sharing it. Love is when you can't imagine a life without each other. Love is when no matter how imperfect you are you feel perfect together.
Love is not just a word and don't have a specific definition. It is just a feeling which cant be defined. There is not any reason for falling in love. You just fall. Some times you know it and sometimes you dont. Sometimes you think you are in love but you are not actually in love. And sometimes very opposit happens. You strongly think that you are not in love but actually the fact is you are in love and you don't know it. Its about the comfortness we share with each other. Its not about just talking dirty with each other. Its not about getting physical or kissing or hugging but its about the bond you share with each other. Even intimation doesn't have any meaning if you are not comfortable or not in love with each other.
Sometimes love can change you. Change for good only. It makes you stronger and the weaker at the same time. Love makes you strong enough to do anything for each other and weak enough to make you cry even on the thought of getting apart. Love is about walking together and supporting each other in any kind of situation. Love is about absorbing each and every drop of pain from each others life. Love is love and this is the only thing which completes you and your life. This is the only thing which keeps you actually alive. If you are with the one you love you can acheive anything. Even impossible seems possible when your love is holding your hand. Love gives you immense power to do anything for each other and protect each other.
Love never happens with a soul or a body. Love is the connection between two beautiful hearts. Love binds two people for life in which one can never even think of hurting other for any reason. In love only love is there. Nothing holds more priority than love when you are actually truely in love.
So fall in love and make your life beautiful. Understand what you feel and do accordiblngly. If you love someone, say it today coz you never know if you will see a next day! You never know you will get another chance! You never know you get another life!
Remember, very few people gets a second chance so make your first chance count. Love and live happily together forever.


